रांची, अगस्त 4 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 8:56 बजे निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 81 वर्षीय शिबू सोरेन किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। करीब डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था, जिसके बाद से उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का झारखंड में बड़ा कद था। उनके दिशोम गुरु कहलाने की कहानी भी रोचक है। 81 साल के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म वर्तमान रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा में 11 जनवरी 1944 को हुआ था। गांव के ही स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लिए दिशोम गुरु का जीवन संघर्षों भरा रहा है। महज 13 साल की उम्र के थे, जब उनके पिता की हत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.