नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद गठित हो रही पूर्ण कालिक सरकार ने भारत को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। चुनाव परिणाम के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बधाई दी तो पार्टी के मुखिया और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी भारत को शुक्रिया कहा और मजबूत संबंधों की उम्मीद जताई। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में मभी आमंत्रित किया है। पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, इसपर अभी फैसला नहीं किया गया है।कई देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा गया है और बाकी क्षेत्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया जा र...