नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सेना ने 2 चीनी नागरिकों को पकड़ा है, जो रूस के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे थे। यह पहली बार है जब तीन साल से चल रहे इस युद्ध में चीनी नागरिकों को बंदी बनाया गया है। यह घटना पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई। जेलेंस्की ने इसकी जानकारी टेलीग्राम पर साझा की और कहा कि यह हरकत रूस-चीन संबंधों पर सवाल उठाती है। जेलेंस्की ने कहा, 'हमारी सेना ने दो चीनी नागरिकों को पकड़ा जो रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे थे। यह यूक्रेन की धरती पर डोनेट्स्क इलाके में हुआ। हमारे पास इन बंदियों के दस्तावेज, बैंक कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी मौजूद है।' यह भी पढ़ें- रूस की लगातार बमबारी से परेशान हूं; अब रुक जाइए पुतिन; ट्रंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.