ग्वालियर, अप्रैल 17 -- ग्वालियर के एक हत्या केस में कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन से जुड़ी जानकारी छुपाने पर हाई कोर्ट ने भोपाल के डीआईजी मयंक अवस्थी को कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच और अवमानना की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामला तब का हैं जब वे एसपी दतिया थे। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने माना कि दतिया में पदस्थ रहते हुए उन्होंने ट्रायल कोर्ट को झूठी जानकारी दी कि हत्या के मामले से जुडी कॉल डिटेल के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा गया है, जबकि बाद में पुलिस ने बताया कि वह डेटा सहेजना ही भूल गई। केस के आरोपी मानवेंद्र सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए दावा किया कि पुलिस ने उसे इस मामले में झूठा फंसाया है और जरूरी मोबाइल डेटा नष्ट कर दिया गया। इस मामले की हुई जांच में तथ्य सामने आया कि 17 सितंबर 2018 को रिकॉर्ड सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.