नई दिल्ली, जनवरी 7 -- अकसर लोग बैठे-बैठे सुस्ती भगाने के लिए अपनी उंगलियों के नकल्स को स्ट्रेच करके पॉप की आवाज सुनना एंजॉय करते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से वो कुछ देर के लिए ही सही लेकिन फ्रेश महसूस करते हैं। लेकिन इसके विपरीत कुछ लोग इस आदत को जोड़ों के लिए नुकसानदेह मानते हैं और इसे भविष्य में आर्थराइटिस से जोड़कर देखते हैं। लेकिन क्या आप असल में जानते हैं आखिर उंगलियों को चटकाने पर आवाज क्यों आती है। क्या वाकई ये हड्डियों को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाती हैं। इन सवालों के जवाब और इससे जुड़े सच और मिथक की सच्चाई जानने के लिए हमने बात की सीके बिरला हॉस्पिटल (गुरुग्राम) के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण टिट्टल से।मिथक 1: उंगलियां चटकाने से आर्थराइटिस हो जाता है। सच: इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है। लंबे समय तक की गई कई स्टडी में प...