नई दिल्ली, मार्च 29 -- * मैं 24 साल की कामकाजी लड़की हूं। पहली दफा नौकरी की वजह से परिवार से अलग रह रही हूं। अब खानपान से जुड़े सारे निर्णय मुझे खुद ही लेने पड़ रहे हैं। और यही मेरी समस्या का कारण है। बाजार में इतनी तरह की दाल उपलब्ध है कि मैं यह समझ ही नहीं पाती हूं कि कौन-सी दाल का मुझे नियमित रूप से अपने आहार में इस्तेमाल करना चाहिए? क्या किसी दाल का ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? -अनुप्रिया वर्मा, देहरादून आप सभी तरह की दाल खा सकती हैं। कोईभी दाल आपके लिए नुकसानदेह नहीं है। मेरी सलाह आपको यह है कि आपको जो पांच-छह दालें पसंद हैं, उन्हें अपनी रसोई में रखें और बारी-बारी से उन्हें पकाएं। इसका फायदा यह होगा कि आपको सभी दालों के फायदे मिल पाएंगे। दाल न सिर्फ प्रोटीन का शानदार स्रोत है बल्कि इसमें जरा भी वसा नहीं होती,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.