नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- मेकअप प्रोडक्ट्स कई ऐसे होते हैं, जो जल्दी खत्म नहीं होते और लंबे समय तक चलते रहते हैं। इनमें कई ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जो इन्हें खराब होने से बचाते हैं। लेकिन लिपस्टिक के पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है, जिसे अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। लिपस्टिक समय के साथ एक्सपायर हो जाती है और फिर इसे लगाने से त्वचा और होठों पर काफी नुकसान होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. अजय राणा ने एक्सपायर लिपस्टिक लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। चलिए आपको इसके बारे में डिटेल्स में बताते हैं। एक्सपायर्ड लिपस्टिक जब भी कोई लिपस्टिक खराब हो जाती है, तो उसमें मौजूद केमिकल बैक्टीरिया बनने से सुरक्षा देना बंद कर देता है। ऐसे में इसमें एंटरोकोकस फेकेलिस नामक एक घातक बैक्टीरिया पनपने लगता है, जो कई स्किन संबंधी बीमारियां पैद...