नई दिल्ली, अगस्त 4 -- आज भी कई भारतीय परिवारों में किशोरावस्था, गर्भावस्था और बच्चों के पालन-पोषण से जुड़े सवालों और समस्याओं पर तो खुलकर बात हो जाती है लेकिन बात जब मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) जैसे किसी विषय की हो तो महिलाएं इस बात पर चर्चा करने तक में संकोच महसूस करती हैं। मेनोपॉज जैसे विषय पर अधिक जानकारी ना होने की वजह से महिलाएं कई बार मेनोपॉज से जुड़ी भ्रांतियों को ही सच मान बैठती हैं। जिसकी वजह से उन्हें सेहत से जड़ी कई समस्याओं को भी झेलना पड़ जाता है। अपनी सेहत को दुरूस्त रखने के लिए आइए जानते हैं क्या है मेनोपॉज से जुड़ी भ्रांतियां और उनसे जुड़े सच।क्या होता है मेनोपॉज? मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जिसमें उनके मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं और महिला किसी तरह की हार्मोनल दवा या गर्भनिरोधक पर नहीं होती है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.