नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- क्या आप जानते हैं? इंसानों ने 4 लाख साल पहले ही सीख लिया था आग जलाना पहले माना जाता था कि मनुष्य ने आग जलाना लगभग 50 हजार साल पहले सीखा था, लेकिन अब सफोक (इंग्लैंड) के बार्नहम साइट पर मिले प्रमाण बताते हैं कि 4 लाख साल पहले (यानी अनुमानों से 3.5 लाख साल पहले) मनुष्य आग जला सकता था। यह खोज ब्रिटिश म्यूजियम और नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, लंदन की संयुक्त टीम ने की है। आग प्राचीन निएंडरथल्स ने जलाई थी। यह हमारे अपने प्रजाति होमो शेपियंस के पूर्वज नहीं थे (क्योंकि हमारी प्रजाति उस समय अफ्रीका में ही थी), बल्कि ब्रिटेन में रहने वाले शुरुआती निएंडरथल्स थे। यानी निएंडरथल्स को भी आग जलाने की तकनीक बहुत पहले आ गई थी। वैज्ञानिकों को 700 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर बार-बार गर्म की गई लाल मिट्टी का धब्बा और साथ ही आग से ...