नई दिल्ली, फरवरी 13 -- भारत में पीढ़ियों से यह बात कही जाती रही है कि 'सुबह की धूप सबसे सेहतमंद होती है' और इससे Vitamin D भरपूर मिलता है। पार्क में टहलते बुजुर्ग हों या घर की छत पर धूप सेकते लोग- अधिकांश को लगता है कि सूर्योदय की हल्की धूप Vitamin D की कमी पूरी कर देती है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट Nikita Bardia के अनुसार यह एक आम लेकिन गलतफहमी से भरा मिथ है, जिसे समझना बेहद जरूरी है।सुबह की धूप और Vitamin D का सच न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि Vitamin D का निर्माण शरीर में किसी भी तरह की धूप से नहीं होता, बल्कि इसके लिए UVB rays की जरूरत होती है। सुबह-सुबह सूरज क्षितिज के पास होता है, इस समय UVB किरणें बेहद कमजोर रहती हैं। ऐसे में चाहे आप कितनी देर भी हल्की धूप में बैठें, Vitamin D बनने की प्रक्रिया लगभग नहीं के बराबर होती है। यानी सुबह की धूप ...