नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मानसी वर्मा और प्रियंवदा सी भारत की कंपनियों में एआई अब छोटे प्रयोगों से निकलकर सीधे टॉप मैनेजमेंट (ऑफिस) तक पहुंच गया है। एग्जीक्यूटिव सर्च फर्म लांगहाउस के अनुसार, पिछले 12 महीनों में फिनटेक, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, मीडिया और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में कम से कम 50 सीनियर एआई नेतृत्व पदों खासकर चीफ एआई ऑफिसर पर नियुक्तियां हुई हैं। पिछले छह महीनों में इसकी रफ्तार और तेज हुई है। लांगहाउस के डाटा के अनुसार, पिछले एक साल में देखे तो चार महीनों नवंबर 2025 से फरवरी 2026 में ही करीब 33% से ज्यादा नियुक्तियां कर दी गईं। लांगहाउस के सह-संस्थापक और सीईओ अंशुमान दास ने कहा कि भारत में कंपनियां तेजी से चीफ एआई ऑफिसर नियुक्त कर रही हैं। क्योंकि एआई अब केवल तकनीकी पहल नहीं बल्कि बोर्ड स्तर की प्राथमिकता ...