नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि आईपीएल के आगामी सत्र में क्रिकेटप्रेमियों को महेंद्र सिंह धोनी के हुनर की झलक देखने को मिलेगी, क्योंकि पूर्व कप्तान बल्लेबाजी क्रम में सातवें या आठवें नंबर पर उतर सकते हैं। 43 वर्ष के धोनी ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास सत्र में उम्दा बल्लेबाजी करके अपनी तैयारी की झलक दी। उन्होंने तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना के यॉर्कर पर उनके सिर के ऊपर से छक्का लगाया। उथप्पा ने कहा ,'' जहां तक माही का सवाल है तो मुझे लगता है कि हमें उसकी जबर्दस्त प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी क्योंकि वह सातवें या आठवें नंबर पर उतर सकते हैं। पिछली बार भी हमने देखा कि उन्होंने इसी क्रम पर उतरकर 12 से 20 गेंदें खेली।'' क्या धोनी इस सत्र के बाद संन्यास लेंगे, यह पूछने पर उथप्पा ने कयास लगाने से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.