नई दिल्ली, फरवरी 20 -- गुरुवार को सेंसेक्स में 1236 अंक की जोरदार गिरावट में निवेशकों के करीब Rs.आठ लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर लगभग Rs.464 लाख करोड़ पर आ गया, जो पिछले सत्र में करीब Rs.472 लाख करोड़ था। बाजार की यह गिरावट सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आधे प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। इससे साफ है कि बिकवाली व्यापक थी। बुधवार को सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिकी सेना मिलिट्री इस सप्ताहांत ही ईरान पर हमला करने वाली है। बताया गया कि ईरान पर अमेरिकी हमला शायद एक 'बड़ा, हफ्तों तक चलने वाला अभियान' होगा जो सीमित हमले के बजाय पूरे युद्ध जैसा होगा। बाजार अमेरिका-ईरान रिश्तों से जुड़े घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है। जानकारों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.