नई दिल्ली, फरवरी 6 -- NSA यानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अमेरिका यात्रा करने की खबरों का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है। सरकार ने साफ किया है कि ऐसी कोई भी यात्रा नहीं हुई है। दावा किया था जा रहा था कि डोभाल ने अमेरिका यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो से कह दिया था कि भारत धमकी के आगे नहीं झुकेगा। भारत और अमेरिका में ट्रेड डील हो चुकी है, लेकिन हस्ताक्षर अभी बाकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोभाल ने अमेरिका की ऐसी कोई यात्रा नहीं की थी। हाल ही में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डोभाल पिछले सितंबर में व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए वॉशिंगटन गए थे। साथ ही कहा गया था कि भारत ट्रेड...