बागेश्वर, फरवरी 22 -- कौसानी स्थित द बुरांश रिसॉर्ट कौसानी में 21 फरवरी से तीन दिवसीय 12वीं हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप का शुभारंभ हो गया है। इस वर्कशॉप का आयोजन लेंस मेस्ट्रो ग्रुप और द बुरांश द्वारा किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 22 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह वर्कशॉप उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में आयोजित की जा रही है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हिमालयी दृश्यों के लिए जाना जाता है। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को पांच अनुभवी मेंटर्स द्वारा फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई जाएंगी। मेंटर्स के रूप में गुरदास दुआ (इंदौर), थ्रीश कपूर (कौसानी), अनील रिसाल सिंह (लखनऊ),जयपुर के सोनी ब्रांड एंबेसडर व एस्ट्रोफोटोग्राफर उमेश गोगना तथा अल्मोड़ा के लैंडस्केप फोटोग्राफर चेतन कपूर शिरकत कर रहे हैं। मेंटर्स प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.