बागेश्वर, जून 6 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कौसानी की प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की दिव्य छटा को देखा। यहां प्राकृतिक छटा को देख वह अभिभूत हो गए। इस अलौकिक स्थल में अद्भुत शांति, स्वच्छता और सुरम्यता की प्रशंसा की। शुक्रवार को राज्यपाल ने अनासक्ति आश्रम का भ्रमण किया। यह वही आश्रम है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'अनाशक्ति योग' की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में गांधी जी की स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी अंकित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.