कौशाम्बी, जून 19 -- सैनी थाना क्षेत्र के पथरावां गांव का मजरा काजीपुर में बुधवार की रात फोन पर पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने जहर निगल लिया। उसने साथ सो रही अपनी आठ साल की बेटी को भी जहर दे दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। काजीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मान सिंह राजस्थान के कोटा शहर में रहकर लिंटर का जाल बांधने का काम करता है। कुछ दिनों पहले वह घर आया था। मंगलवार की शाम वह राजस्थान चला गया था। उसकी 38 वर्षीय पत्नी सोनू उर्फ सोनी देवी घर पर चार बच्चों के साथ रहती थी। सोनी भी हफ्ते भर पहले मायके गई थी। सोमवार को ही लौटकर ससुराल आई थी। बुधवार की रात सोनी अपनी आठ साल की बेटी लक्ष्मी के साथ अलग कमरे में सो गई। उसकी बड़ी बेटी काजल ने बताया कि रात को फोन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.