कौशाम्बी, अगस्त 4 -- यमुना की बाढ़ की वजह से 80 किमी के दायरे की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। किसानों के सामने संकट गहरा गया है। डूब क्षेत्र के 48 गांवों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा गांव में पानी घुस गया है। छह गांवों का संपर्क टूट चुका है। यमुना की तराई में तिल, मक्का, मूंग के अलावा अन्य फसलों को किसानों ने तैयार कर रखा था। बाढ़ के पानी की वजह से यह फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ का पानी शाहपुर, भवनसुरी, बड़हरी, डेढ़ावल, कटरी आदि गांवों की सड़क तक नालों के जरिए आ गया है। इससे खेतों में पानी लबालब भर गया है। पानी की वजह से इन फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.