कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- गोविंदपुर गोरियों गांव के युवक की राजस्थान के पाली रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। ट्रेन से गिरने के कारण युवक हादसे का शिकार हुआ। सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों निवासी शाहबाज सिद्दीकी (22) पुत्र सलाउद्दीन अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। शाहबाज सिद्दीकी राजस्थान के जोधपुर में एक स्टील कंपनी काम में करता था। मोहर्रम में वह वापस गांव चला आया था। वह अपने तीन साथी शालू, शहबाज, मोहम्मद एहसान के साथ हाल ही में अजमेर शरीफ में जियारत करने गया था। शनिवार को सभी इंदौर एक्स्प्रेस से लौट रहे थे। शाम लगभग छह बजे पाली रेलवे स्टेशन के करीब शहबाज चलती ट्रेन के गेट पर पहुंचकर कुल्ला करने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट आई। जब तक साथी उसको लेकर अस्पताल जाते, उसकी मौत हो गई। साथियों ने हादसे की खबर ...