कौशाम्बी, जनवरी 28 -- सऊदी अरब में सैनी के एक अधेड़ की मौत हो गई। इसकी खबर परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। अब परिजन शव वापस मंगाने के लिए परेशान हैं। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा का मजरा नब्बे गांव निवासी संजय कुमार सरोज (48) पुत्र झगड़ू सरोज पिछले दस वर्षों से सऊदी अरब के जेद्दा में रहकर नौकरी करता था। 16 दिसंबर वर्ष 2025 को संजय सरोज सऊदी अरब गया था। मंगलवार की रात संजय की पत्नी कलावती के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि संजय की मौत हो गई है। इससे उसके होश उड़ गए। वह बिलखने लगी तो परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी हुई। रात में ही घर में तमाम लोग इकट्ठा हो गए। मृतक संजय के तीन पुत्री व एक पुत्र है। अब परिजन संजय का शव वापस मंगाने के लिए परेशान हैं। इसके लिए परिजनों ने जिले के अधिकारियों से गुहार लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.