प्रयागराज, फरवरी 16 -- जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंझनपुर, कौशाम्बी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 2025 में चोरी के दर्ज दो मामलों का खुलासा हुआ है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...