शामली, जनवरी 16 -- शहर के कौशांबी विहार कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित नाले की दिशा को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। कॉलोनी निवासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होने बताया गया कि बढ़ाना फाटक के पास कौशांबी स्कूल, दयानंद नगर शामली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तथा सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज स्थित हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 3000 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का आवागमन रहता है। कुछ वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद शामली द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शुगर मिल प्लांट के बीच नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन वह नाला बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो गई। आरोप है कि अब नगर पालिका उस नाले को गैस प्लांट की ओर ले जाने के बजाय बुढ़ाना रोड की कॉलोनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.