गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- - 20 दूकानों से एक लाख से अधिक का जुर्माना लगाया ट्रांस हिंडन, संवाददाता। नगर निगम ने सोमवार को कौशांबी में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 20 अवैध दुकानों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कौशांबी में यशोदा अस्पताल से लेकर डिपो तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 20 दूकानों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इलाके से लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.