मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर। सीबीएसई स्कूलों में कौशल विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों की दो दिवसीय ट्रेनिंग होगी। सीबीएसई ने इसका निर्देश सभी स्कूलों को जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि यह ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी। सीबीएसई के प्रशिक्षक 19 दिसंबर और 27 दिसंबर को यह ट्रेनिंग देंगे। सभी स्कूलों के कौशल विषय पढ़ाने वाले शिक्षक इस ऑनलाइन ट्रेनिंग में शामिल होंगे। बोर्ड ने ऑनलाइन ट्रेनिंग के लिए स्कूलों को लिंक भेज दिया है। ट्रेनिंग के लिए कोई शुल्क शिक्षकों को नहीं देना होगा। सभी शिक्षकों को यह ट्रेनिंग करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.