मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- रक्सौल। नारी सशक्तिकरण व कौशल विकास से ही समाज सशक्त बनेगा। उक्त बातें एसएसबी 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के द्वितीय कमान अधिकारी संजय रावत ने कही। नागरिक कल्याण कार्यक्रम सेनुवरिया स्वरोजगार के लिये आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। मौके पर उप कमांडेंट दीपक कृष्ण, दीपांशु चौहान, ुख अजीत कुमार , राजा सिंह सहित स्थानीय नागरिक, जन प्रतिनिधि व प्रतिभागियों के अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...