लखनऊ, फरवरी 6 -- वामा सारथी (उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) पुलिसकर्मियों के स्वजन व आश्रितों को व्यवसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाएगी। इसके लिए वामा सारथी तथा कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। पुलिस मुख्यालय के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद आडिटोरियम में वामा सारथी की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ने तथा प्रमुख सचिव, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग डा. हरिओम ने 18 वामा स्वावलंबन केंद्रों का शुभारंभ किया। यह केंद्र लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, बांदा, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, झांसी, अयोध्या, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़ व मीरजापुर में हैं। पहल पुलिस परिवारों विशेषकर महिलाओं, बच्चों व आश्रितों के सर्वांगीण विकास व सशक्तिकरण की दिशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.