धनबाद, फरवरी 23 -- झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र कदमटांड़ में किशोरी मंडल की सदस्यों के कौशल विकास पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 35 किशोरियों ने भाग लिया। कार्यशाला में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की सचिव हलीमा इजाज ने जलवायु परिवर्तन, आत्मरक्षा, बाल विवाह, बाल यौन हिंसा, बाल मजदूरी और बाल तस्करी रोकथाम आदि पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किशोरी मंडल का गठन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किशोरियों को जीवन कौशल, क्षमता वर्धन, आत्मरक्षा, जेंडर हिंसा, यौन हिंसा और बाल विवाह जैसे अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को हिंसा से बचाव के तरीके भी बताए गए। शिविर में ट्रस्ट के बिनोद महतो, पूजा कुमारी और माला देवी ने प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.