बलरामपुर, जनवरी 31 -- बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि संबंधित विषयों के छात्र-छात्राओं की कौशल विकास कोर्स की परीक्षा 3 से 5 फरवरी के बीच महाविद्यालय स्तर पर संपन्न कराई जाए। परीक्षाओं के अंक समर्थ लॉगिन पोर्टल पर अपलोड कर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग को सूचित किए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...