खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कौशल विकास केन्द्र में सोमवार को सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान माहवारी स्वछता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है । हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर पूरी जानकारी दी जा रही है। वहीं सरकार द्वारा चलायी गयी सभी योजनाओं के बारे मे बताया गया और बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट वितरण किया गया। मौक पर महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी जिल...