खगडि़या, दिसम्बर 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र से एक साईिकल की चोरी हो जाने की खबर है। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने थाना में शिकायत की है। शिकायत के आलोक में पुलिस ने पीड़ित को नगर पंचायत से संपर्क कर वीडियो फुटेज खंगालने की सलाह देते हुए अपने स्तर से इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार के दोपहर ढ़ाई बजे के करीब की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह निवासी रविन्द्र सिंह के पुत्र अमित कुमार के मुताबिक घटना के समय वह केंद्र में कंप्यूटर सीखने के लिए गया हुआ था। जब क्लास पूरा कर बाहर आया तो वहां से साईिकल गायब मिली। इधर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...