बगहा, फरवरी 2 -- योगापट्टी, एक संवाददाता । योगापट्टी प्रखंड परिसर स्थित कंप्यूटर एवं कौशल विकास केंद्र में सोमवार को अपना दसवां स्थापना दिवस मनाया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रशक्षिण प्राप्त छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र संचालक अमित कुमार द्वारा पूजा-अर्चना से की गई।छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर शक्षिा एवं कौशल विकास का संदेश दिया।प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार एवं नगर पंचायत योगापट्टी-मच्छरगवा के चेयरमैन अश्वनी कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार व ओजैर आलम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।बीडीओ शशिभूषण कुमार ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शक्षिा देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है।छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे आत्म...