अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- धौलछीना। जीआईसी में करियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा को लेक कार्यशाला हुई। करियर में आईटीआई की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। 200 छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। शुक्रवार को हुई कार्यशाला में उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने आगामी शिक्षण सत्र के लिए कुमाऊं के विभिन्न राजकीय आईटीआई विशेषकर धौलछीना, अल्मोड़ा, जैंती और बेतालघाट में संचालित व्यवसायों की जानकारी दी। बताया कि तकनीकी शिक्षा वर्तमान समय की मांग है और आईटीआई के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...