घाटशिला, फरवरी 2 -- घाटशिला, संवाददाता। धालभूमगढ़ प्रखंड के हरिनधुकड़ी गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम मनरेगा दिवस के अवसर पर रोजगार दिवस मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीण मजदूर के साथ प्रभात फेरी निकली गयी। इस नारे में ग्रामीणों ने कहा कि सबको काम, समय पर दाम मनरेगा का यही है नारा। ग्राम सभा में जाओ, अपनी मांग उठाओ, खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में ले जाने का संकल्प लें। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना मनरेगा दिवस पर ग्रामीणों को 100 दिनों के रोजगार, काम की गारंटी और समय पर मजदूरी मिलने के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर एवं गांव स्तर पर सक्रिय भागीदारी लोग निभायें। इस क्रम में कौशल प्रशिक्षण, जॉब कार्ड अपडेट करने और कार्यों में पारदर्शिता रखने पर जोर दिया। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.