गिरडीह, दिसम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। वेंचर स्किल इंडिया दीनदयाल उपाध्याय मेगा स्किल सेंटर कांके रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में बगोदर गिरिडीह की छात्रा ने परचम लहराया है। प्लस टू उच्च विद्यालय बगोदर दसवीं में अध्ययनरत छात्रा निशा कुमारी ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर गिरिडीह जिले का मान बढ़ाते हुए नया कीर्तिमान बनाया है। निशा ने वर्षा जल संचयन के थीम पर प्रोजेक्ट बनाया था। छात्रा निशा कुमारी गिरिडीह जिला का प्रतिनिधित्व कर रही थी। उसकी इस सफलता से एक ओर जहां परिवारजन व ग्रामीण खुश हैं। वहीं विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित है। कौशल प्रतियोगिता में मुख्य रुप से राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.