लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता इनवेस्ट यूपी व उप्र कौशल विकास मिशन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए कौशल कनेक्ट सेल का गठन किया गया है। यह प्रदेश में बड़े उद्योगों को जरूरत के अनुसार दक्ष कर्मचारी उपलब्ध कराएंगे। कौशल कनेक्ट सेल के माध्यम से निवेशकों के साथ रियल टाइम समन्वय स्थापित किया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि यह सेल रियल टाइम ट्रैकिंग कर इनवेस्ट यूपी के साथ दैनिक समन्वय कर निर्गत प्रोजेक्ट के आधार पर दक्ष युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगा। वहीं निवेशकों के साथ रियल टाइम समन्वय स्थापित किया जाएगा। किस जिले में कितना निवेश आ रहा है और किस सेक्टर में कितने युवाओं की आवश्यकता है, इसके बारे में डाटाबेस कौशल कनेक्ट सेल तैयार करेगा। कंपनियों के एचआर वि...