गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। कौशल्या चौक से तुरकहा टोला होते हुए तकिया याकूब जाने वाली सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कई महीनों से सड़क पर पानी बहने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूषित पानी से रास्ता फिसलन भरा हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए भी इस मार्ग से आना-जाना जोखिम भरा बन गया है। इस सड़क के किनारे कई चिकित्सकों के क्लीनिक के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित परिवारों के आवासीय मकान भी स्थित हैं। घरों के सामने नाले का गंदा पानी जमा रहने और बहने से दुर्गंध फैल रही है। मच्छर-मक्खियों का बढ़ रहा प्रकोप स्थानीय निवासी व सेवानिवृत्त जेलर प्रेम सिंह ने बताया कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.