मुंगेर, फरवरी 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के कौशलपुर कोड़ासी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शिक्षाविद, वरिष्ठ कवि एवं कथाकार डॉ. महेश चंद्र चौरसिया समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संत रैदास जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा भाव से उन्हें नमन किया। शारदा कुमारी, प्रियांशु कुमार, अस्मिता कुमारी, साधना कुमारी ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं स्वागत गान से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. चौरसिया ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन वृत्त की चर्चा करते हुए कहा कि रैदास मनुष्यता के समर्थक थे। सामाजिक समरसता तथा जाति भेदभाव सामाजिक दुर्गुण मानते थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव बिहार सरकार अनिल कुमार आर्य कर रहे ...