चतरा, जनवरी 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। कौलेशवरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कौलेश्वरी महोत्सव की आयोजन की मांग को लेकर किसी से मिला। प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद अध्यक्षा ममता देवी, कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार केसरी, जितेंद्र रजक, असरफी सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त कीर्तिश्री से मुलाकात कर कौलेश्वरी महोत्सव का आयोजन सहित कौलेश्वरी के विकास से संबंधित ज्ञापन सौपा। उपायुक्त कृतिश्री ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इटखोरी महोत्सव समापन के बाद कौलेश्वरी महोत्सव को लेकर एक बैठक की जाएगी। जिसमें कौलेश्वरी महोत्सव के आयोजन सहित कौलेश्वरी के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उपायुक्त ने प्रतिनिधि म...