देहरादून, जनवरी 9 -- विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को कौलागढ़ क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 शांति विहार में पेयजल विभाग द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर 1100 मीटर सीवर लाइन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक सविता कपूर ने कार्यक्रम में मौजूद पेयजल विभाग एवं जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में सामने आ रही पेयजल एवं सीवर संबंधी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पेयजल विभाग के सहायक अभियंता राम कुमार, कनिष्ठ अभियंता शिवानी, भारती पांडे, राजेश शर्मा, नर बहादुर थापा, समिधा गुरूंग, रीता विशाल, आरके तमांग, वीके नौटियाल, गुरमिंदर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...