हमीरपुर, जनवरी 3 -- हमीरपुर। जिला कारागार में कौमी एकता रक्त फाउंडेशन ने बंदियों को कंबल का वितरण कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ.महेंद्र कुमार पांडेय रहे। इस मौके पर जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती, कौमी एकता रक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष ज़िरगाम सिद्दीकी, तबस्सुम परवीन, ऊषा गुप्ता, मनोज कुमार, अल्ताफ मंसूरी, अभितेज सक्सेना एडवोकेट, मो.तौसीफ एडवोकेट आदि मौजूद रहे। महिला बंदियों को गरम मोजे बांटे गए। जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल सरीला। तहसील परिसर में शनिवार को सर्दी से राहत के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रहीं। जिन्होंने 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाने के लिए नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों से बड़ी सं...