नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- यूपी के आंबेडकर नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 8 साल की बच्ची अनन्या यादव अपने घर से स्कूल बैग लेकर भागी थी। घर ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के दौरान उसका यूं किताबों से भरा स्कूल बैग लेकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है। इस बीच अनन्या का जिक्र सुप्रीम कोर्ट में भी मंगलवार को हुआ। जस्टिस एएस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां ने कहा, 'एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बुलडोजर से छोटी-छोटी झोपड़ियों को गिराया जा रहा है। इसी दौरान एक बच्ची अपने हाथ में कुछ किताबें लेकर भागती है ताकि वह बर्बाद न हों। इस वीडियो से हर किसी को सदमा लगा है।' इस संबंध में अनन्या यादव से भी बात हुई, जिस पर उसने कहा कि मैं चाहती थी कि मेरी किताबें बर्बाद न हों। इसलिए मौका पाकर बैग उठाया और दौड़ पड़ी। अनन्या यादव ने इंडियन एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.