नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में ईशान किशन ने मैच विनिंग पारी खेली। वे टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले भारतीय बन गए, जिन्होंने अर्धशतक जड़ा। 25 गेंदों में 61 रनों की पारी उन्होंने खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने धमाल मचाया था। हालांकि, उस सीरीज से पहले वह लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे थे और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी उनसे छिन गया था। अब ईशान किशन ने बताया है कि किस खिलाड़ी ने उनको मोटिवेट किया। ईशान किशन ने दिल्ली में खेले गए मैच के बाद बताया कि हार्दिक पांड्या ने 2024 में उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर किए जाने के बाद एक सलाह दी थी, जिससे उनका करियर बचा। ईशान ने बताया कि कैसे हार्दिक ने उनसे कहा कि वे इस सेटबैक पर ध्यान न दें, बल्कि घरेलू क्रिकेट में हर मौके का पूरा फायदा उठा...