वडोदरा, मार्च 16 -- गुजरात के वडोदरा में BMW कार से कहर बरपाने वाला रक्षित चौरसिया ने कबूल किया है कि घटना के दौरान उसने भांग पी रखी थी। हालांकि, शुरू में उसने नशे में होने या कोई नशीला पदार्थ लेने से इनकार किया था। वह अभी कानून की पढ़ाई कर रहा है और वडोदरा में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहा है। गुजरात के वडोदरा में बीएमडब्ल्यू कार से एक महिला को मौत की नींद सुलाने और चार अन्य लोगों को जख्मी करने वाला 20 साल का रक्षित चौरसिया मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना के समय कथित तौर पर वह नशे में धुत था। उसने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और बार-बार चिल्ला रहा था, 'एक और राउंड' और 'ओम नमः शिवाय'। बताया जा रहा है कि इस घटना में होली के रंग खरीदने निकली हेमालीबेन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.