नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद गिरफ्तार की गई डॉक्टर शाहीन सईद ने खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि डॉ. शाहीन प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनात का हिस्सा है। उसके जिम्मे भारत में आतंकी संगठन की महिला विंग बनाने का काम था। जांच एजेंसियों का कहना है कि शाहीन पाक में बैठे हैंडलर के संपर्क में थी। डॉ. शाहीन ने महाराष्ट्र के जफर हयात से शादी की थी, मगर 2015 में तलाक हो गया। इसके बाद डॉ. शाहीन ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम शुरू किया। पिता सईद अहमद अंसारी ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि शाहीन ऐसे काम में लिप्त है तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की शाहीन से एक माह पूर्व बात हुई थी। पिता ने कभी डॉ. मुज्जमिल का नाम भी नहीं सुना था। खुफिया एजेंस...