नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल अमेरिका में नौकरी कर रहे ईशान थरूर बीते दिनों छंटनी का शिकार हो गए हैं, जहां वॉशिंगटन पोस्ट ने उनके साथ-साथ कंपनी के करीब एक तिहाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ईशान ने इसे एक बेहद मुश्किल पल बताया है और कहा है कि वे बेहद दुखी हैं। ईशान थरूर के चर्चा में आते ही उनकी मां और शशि थरूर की पहली पत्नी तिलोत्तमा भी सुर्खियों में आ गई हैं।कौन हैं ईशान की मां तिलोत्तमा मुखर्जी? ईशान थरूर की मां तिलोत्तमा मुखर्जी जाने माने परिवार से आती हैं और उन्हें साहित्य का एक अच्छा जानकार माना जाता है। तिलोत्तमा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कैलाश नाथ काटजू की पोती हैं। वे अपने आप को आधी बंगाली और आधी कश्मीरी बताती हैं। पेशे से एक शिक्षिका, तिलोत्तमा ने दशको...