नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 9 दिसंबर को उदयपुर की एक कोर्ट ने कथित 30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। मंगलवार को कपल के वकील ने जमानत के लिए रिक्वेस्ट की। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आइए जानते हैं कौन हैं फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेंताबरी।विक्रम भट्ट को राज फिल्म से मिली पहचान विक्रम भट्ट एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने राज, 1920, हॉन्टेटड-थ्री डी, राज 3 और राज रीबूट जैसे फिल्में बनाई हैं। विक्रम भट्ट ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म जानम से डेब्यू किया। यह फिल्म साल 1992 में आई थी।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। विक्रम भट्ट को पहचान साल 2022 में आई हॉरर फिल्म राज से मिली थी...