पटना, दिसम्बर 14 -- बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें बड़ा पद देकर एक बार फिर अपने फैसले से लोगों को चौंकाया है। नितिन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार 4 बार के विधायक हैं। अभी नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा बिहार में भाजपा के कद्दावर नेता रहे थे। पिता के आकस्मिक निधन के बाद ही नितिन ने राजनीति में कदम रखा था। बिहार में भाजपा का प्रमुख कायस्थ चेहरा माने जाने वाले नितिन नवीन की संगठन में अच्छी खासी पकड़ है। वह भाजपा की युवा विंग भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। उनकी छवि साफ नेता और गैर विवादित रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.