नई दिल्ली, मार्च 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रोबीर कुमार घोष को पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय का नया कुलपति (VC) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती के 2023 नवंबर में कार्यकाल समाप्त होने के 16 महीने बाद की गई है। इन महीनों के दौरान विश्वविद्यालय का संचालन अंतरिम कुलपति द्वारा किया जा रहा था। आपको बता दें कि विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना रवींद्रनाथ ठाकुर ने 1921 में बोलपुर में की थी। यह पश्चिम बंगाल का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्व भारती को भेजे गए पत्रों में बताया गया कि प्रोबीर कुमार घोष भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व निदेशक और कुलपति रह चुके हैं। घोष को पांच वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.