चंडीगढ़, जनवरी 30 -- चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बड़ा उलट-फेर करते हुए भाजपा की हरप्रीत कौर बाबला ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को वह चंडीगढ़ नगर निगम की नई महापौर चुनी गईं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रेम लता को महज दो वोटों के अंतर से हरा दिया। बाबला को 19 और लता को 17 मत मिले थे। कोई भी मत अमान्य नहीं पाया गया। पीठासीन अधिकारी रमणीक सिंह बेदी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इस पद के लिए मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के बीच था। 35 सदस्यों वाले चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 13 और उसकी सहयोगी कांग्रेस के 6 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के 16 पार्षद हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ के सांसद को भी इसके पदेन सदस्य के रूप में मतदान का अधिकारहोता है। फिलहाल कांग्रेस के मनीष तिवारी चंडीगढ़ के सांसद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.