इस्लामाबाद, फरवरी 2 -- पाकिस्तान पर शनिवार की रात बुरी गुजरी थी। अलग-अलग दावों में कहा जा रहा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के फिदायीन हमलों में करीब 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। ये हमले एक साथ ही पाकिस्तान के कई शहरों में किए गए थे और इसमें बड़ा नुकसान पाकिस्तान को झेलना पड़ा है। इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि ये हमले दो महिलाओं ने किए थे। इनमें से एक की पहचान आसिफा मेंगल बताई गई है। 24 साल की आसिफा फिदायीन विद्रोही बन गई थीं। बलूच आर्मी का दावा है कि इन हमलों में करीब 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। वहीं बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती का दावा है कि 140 विद्रोही मारे गए हैं। इसके अलावा 17 सैनिकों समेत 50 लोग और मारे गए हैं। बलूचिस्तान लिबेरशन आर्मी का कहना है कि आसिफा मेंगल बलूचिस्तान के ही नुशकी की रहने वाली...